तखतपुर

स्कूल वेन को अज्ञात हाइवा ने मारी ठोकर, एक टीचर और चालक की मौके पर ही मौत, एक अन्य टीचर की हालत गंभीर….

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर- बेलपान स्कूल से पढ़ा कर लौट रहे शिक्षकों की वेन को अज्ञात हाईवा वाहन ने ठोकर मार दी जिससे एक शिक्षक और चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल है जिसे सिम्स रिफर किया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेलपान में नर्मदा पब्लिक स्कूल संचालित किया जाता है इस स्कूल में तखतपुर से सीता देवागन पिता गंगाराम देवांगन निवासी टिकरी पारा और रूबी ठाकुर पिता धनीराम उम्र 22 वर्ष शिक्षक प्रतिदिन ग्राम बेलपान नर्मदा पब्लिक स्कूल बेलपान‌ मे पढ़ाने जाते हैं

आज स्कूल से पढ़ा कर दोनों वेन क्रमांक सी जी 10 एफ ए 3104 से दोपहर 3:00 बजे वापस आ रहे थे तभी राजा कापा श्मशान घाट के पास तखतपुर से बेलपान की ओर जा रहे अज्ञात हाईवा ने सामने से ठोकर मार दी जिससे वेन सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सामने बैठे शिक्षक सीता देवांगन पिता गंगाराम उर्म 33 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं चालाक आकाश खूटे पिता संतोष खूंटे उम्र 23 वर्ष निवासी राजा कापा की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो गई

वहीं शिक्षिका रूबी ठाकुर पिता धनीराम उम्र 22 वर्ष को घायल अवस्था में तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है

हाईवा चालक हाईवा सहित मौके से फरार हो गया है पुलिस हाईवा चालक की पतासाजी कर रही है

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...