बिलासपुर

जिंदगी भर जिस तालाब में नहाया, बुढ़ापे में उसी तालाब में डूबकर हो गई मौत

डेस्क

कोटा ब्लॉक के रतनपुर कृष्णार्जुनी तालाब में डूबकर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई । नहाने गई बुजुर्ग महिला का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गई ।आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई और अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो गई । रविवार सुबह करीब 10:30 बजे कृष्णा अर्जुनी तालाब में सतवंत धीवर रोज की तरह नहाने गई थी। 80 वर्षीय बुजुर्ग खुद को संभाल नहीं पाई और इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। जिसके बाद वह गहरे पानी में समा गई।

आसपास कई युवक भी नहा रहे थे, जिन्होंने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और बुजुर्ग महिला पूरी तरह डूब चुकी थी । इसके बाद किसी तरह पानी से बाहर निकाल कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग महिला की मौत से परिजन दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। बाद में महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...