बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में 147 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9000 के पार….बुधवार को भी सर्वाधिक मरीज शहर से

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– कोरोना का कहर अब भी लगातार जारी है, लाख प्रयासों के बावजूद संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है, इसीक्रम में बुधवार को भी जिले में 147 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, जिनमे सभी उम्र के मरीज शामिल है, आज मिले मरीजों में सर्वाधिक 97 मरीज शहरीय क्षेत्र से है तो वही 43 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से है, वही 7 मरीज जांजगीर चाम्पा, अनुपपुर, कोरबा से है। आज भी सभी क्षेत्रों से मरीजो की पुष्टि हुई है, जिनमें डॉक्टर, पुलिस, हाईकोर्ट कर्मचारी, शासकीय कर्मचारी, सीआरपीएफ, निजी कंपनी सहित आम नागरिक शामिल है। इसके अलावा महादेव, आरबी और सैन्ट्रल हॉस्पिटल से मरीजो की पहचान कि गई है, साथ ही सिम्स के डॉक्टर भी कोविड के चपेट में आए है।बुधवार को भी शहर के लगभग सभी क्षेत्रों से पॉजिटिव मरीज मिले है जिनमे सरकंडा, चांटीडीह, चिंगराजपारा, दयालबंद, जूना बिलासपुर, राजकिशोर नगर, मंगला, तोरवा, रेलवे कॉलोनी, तिफरा, सिरगिट्टी, विनोबा नगर, कश्यप कालोनी सहित अन्य क्षेत्र शामिल है। वही मस्तूरी, बिल्हा, तखतपुर और कोटा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों से भी 43 मरीजों की पहचान हुई है। बुधवार को मिले मरीजों के साथ ही अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 9414 हो गई है, वही आज 99 मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद कुल स्वस्थ होकर जाने वाले मरीजों की संख्या 7299 हो गई है, इसके अलावा अब भी जिले में 1926 एक्टिव मरीज है, जिनका उपचार कोविड सेंटर और हॉस्पिटल में चल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...