क्राईमरतनपुर

अवैध शराब पर नकेल, ग्रामीण के घर से बरामद किया महुआ शराब

डेस्क

ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध तरीके से महुआ शराब बनाकर खपाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रतनपुर के पास कोरबा भावर में वार्ड नंबर 1 में रहने वाला कृष्ण कुमार कोसले अपने घर पर अवैध शराब की बिक्री करता है।

इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन किया और उसके घर में दबिश दी। जहां एक जरकिन में रखा 10 लीटर महुआ शराब पुलिस ने बरामद किया। घर पर मौजूद शराब के संबंध में कृष्ण कुमार कोसले माकूल जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पुलिस शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर थाने लाई और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...