बिलासपुर

रफ्तार का कहर अनियंत्रित हाईवा घुसी दुकानों में, मुख्य चौराहे पर खतरनाक सड़क हादसा…..घट सकती थी बड़ी दुर्घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर– शनिवार की दोपहर तोरवा चौक के पास पूल को ओर जा रही अनियंत्रित हाईवा छत्तीसगढ़ होटल के पास दुकानों में जा घुसी, इस दौरान हाईवा की ठोकर से विशाल नीम का पेड़ भी गिर गया और जिसकी चपेट में आने से कई ठेले और दुकान क्षतिग्रस्त हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार हाईवा जांजगीर चांपा किसी पंकज अग्रवाल की बताई जा रही है जो क्रमांक सीजी 11 एबी 2202 से  रजिस्टर्ड है, रेत से भरी हाईवा मस्तूरी की दिशा से शहर में प्रवेश कर रही थी तभी यह हादसा हुआ है,

जिसकी चपेट में आने से दुकानों को नुकसान तो हुआ लेकिन कोई जन हानि नही हुई है। फ़िलहाल मुख्य चौराहे में हुई इस दुर्घटना में भारी जन हानि हो सकती थी लेकिन लोगों के यहाँ न होने से सभी बाल बाल बच गए, वही दुर्घटना के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया है और पुलिस मौके पर पहुँच वाहन को हटाने प्रयास में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...