बिलासपुर

ऑनलाइन साइट पर मुनाफे का लालच…इंजीनियर ने गंवाए 1 लाख 92 हजार रुपए, धोखाधड़ी का मामला दर्ज,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– सोशल साइट से कम समय में अधिक मुनाफे के लालच में सिविल इंजीनियर ठगी का शिकार हो गया है। जब तक वह शातिर ठगों के मंसूबों को समझ पता तब तक उसके साथ एक लाख 92 हजार की ठगी की घटना घट चुकी थी। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने सकरी थाने में दर्ज कराई है। जहां रामालाईफ सिटी निवासी आशीष कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 नवंबर 2024 को
टेलीग्राम ग्रुप से प्रार्थी का लक्ष्मी नामक रिसेप्शनिस्ट से कॉन्टेक्ट हुआ। जिसके माध्यम ग्रुप मे एक गाइड आर्यन ठाकुर के साथ बात चीत हुई। जिसने घर बैठ ऑनलाईन टास्क पूरा कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। जिसके बातो में आकर प्रार्थी ने पहले ग्रुप में एंट्री फीस 52000 ऑनलाइन ट्रांसफर किया। जिसके बाद प्रार्थी को मोबाइल लिंक के माध्यम क्रिप्टो करेंसी वाले ब्राउज़र में लॉगिन कराया गया। जहां ठगो ने प्रार्थी से एक खाते में 52 हजार रुपए जमा करा लिए। उसके बाद एप्लीकेशन में उक्त रुपए प्रार्थी को डॉलर में दिखने लगा। जिसके बाद ग्रुप में बताए गए इंसट्रक्शन पर प्रार्थी अमल करता रहा।

प्रार्थी के अनुसार अलग अलग ट्रांजैक्शन में उनसे 1 लाख 92 हजार रुपए लिया गया। जहां महज 10 घंटे में ही उसके ट्रेड में 132000 रुपए मुनाफा दिखाने लगा। जिसे विड्रॉल करने के लिए शातिर ठगों ने करेंसी एक्सचेंज के नाम पर 77 हजार रुपए डालने के लिए कहा। जिसके बाद ठगो ने ग्रुप के अन्य सदस्यों के द्वारा पैसे जमा दिखाकर उनके खाते में पैसे क्रिडेट का स्किन शॉर्ट भेजा गया। लेकिन इस दौरान प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ और उक्त ट्रेंड पर कोई भी ट्रांजेक्शन नही किया। इधर मामले में सीधे प्रार्थी ने शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज...