सीपत

सीपत:सोंठी सर्किल में मिली तेंदुए की लाश,,बिटकुला बिट में शिकार की आशंका,,शव से कई प्रमुख अंग गायब,वन विभाग के कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल..

भुनेश्वर बंजारे

सीपत-छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेंज में सोमवार को तेंदुए का शव मिला है। बताया जा रहा है कि, तेंदूए के चारों पैर कटे हुए है और चारो पैर की उंगली और दांत निकाल लिए गए हैं। वहीं वन विभाग की टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। तेंदुए की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएगा। फिलहाल वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के बिलासपुर रेंज के सोंठी सर्किल के बिटकुला बिट वन परिक्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार प्रत्यक्ष दर्शी से मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए का शिकार दो दिन पहले होने का अनुमान लगाया जा रहा है , तेंदुए के चारों पैर कटे हुए है और चारो पैर की उंगली और दांत निकाल लिए गए हैं।

बताया जा रहा है। इस क्षेत्र मे अचानक तेंदुए दिखना कोई आम बात नहीं है लगभग तीन महीने पहले निरतु पंचायत के अदराली ग्राम के मुन्ना गोंड को तेंदुआ द्वारा पंजा मारा गया था। जबकि इस संबंध में वन विभाग के किसी भी अधिकारी को कोई जानकारी नही है। चूकि इस क्षेत्र में कोई भी अधिकारी अपने निवास स्थान में नही रहते है , या फिर यू कहे कोई अधिकारी अपना ड्यूटी सही तरीके से नही निभाते है। इसका अनुमान इसी से लगाया जा रहा है। कि उक्त घटना की जानकारी 12 बजे विभाग को दी गई थी। इसके बाद भी सूचना के बाद 4 बजे डिप्टी रेंजर पहुँचे थे। तो वही डीएफओ हबीब खान 6 बजे पहुँचे थे। ऐसे में इस मामले में वन विभाग की सक्रियता पर सवाल उठना तो लाजमी है। जिसका जवाब किसी के पास नही है.!

error: Content is protected !!
Letest
मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर... बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... बिजली की शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान..सड़क मरम्मत में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, टीएल बैठ... सरपंच के दरवाजे पर पिता को टंगिया से काट डाला! शराब के नशे में बेटे ने पार की हैवानियत की हद बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से... जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव... छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार