तखतपुर

पुरानी रंजिश में युवक के साथ विवाद कर चाकू से जानलेवा हमला…3 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम,

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर – पुरानी रंजिश मिटाने चौक में खड़े युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी लिखित शिकायत आजाद नगर तखतपुर निवासी कैलाश टंडन द्वारा तखतपुर थाने में दर्ज कराई गई है। जहाँ उन्होंने बताया कि प्रार्थी अपने भाई कलेश्वर टंडन आजाद नगर चौक तखतपुर के पास बात करते हुए 19 जनवरी को रात करीब 10 बजे खड़े थे। इसी बीच चौक के पास ही मनोज लहरे का घर है जो कलेश्वर टंडन को देखकर पुरानी रंजीश को लेकर गंदी गंदी अश्लील गाली देने लगा। कलेश्वर टंडन द्वारा मना करने पर मनोज लहरे अपने भतीजे कवीराज लहरे और नानु लहरे को बुलाया और कलेश्वर टंडन को जान से मारने की धमकी देते हुए कवीराज और नानू हाथ मुक्का से और मनोज लहरे हाथ मे रखे चाकू से कलेश्वर टंडन के दाहिने कमर के पास मार दिया। इधर घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। वही घायल के परिजनों ने उन्हे आनन फानन में बिलासपुर स्थित वंश अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर तखतपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR