पचपेड़ी

कुँए में तैरती मिली युवती की लाश…हादसे से मौत की आशंका, मंदिर जाने हाथ पैर धोने गई थी बाड़ी में, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनसरी निवासी दुकालू मेहर की बेटी मनीषा मेहर उम्र 25 वर्ष की लाश घर के पीछे बाड़ी में स्थित कुँए में तैरती हुई मिली है। मामले में मृतिका के पिता ने थाने पहुँचकर इसकी जानकारी दी है, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया था, आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के पिता ने बताया कि वह मंदिर जाने के लिए अपनी बेटी को ढूंढ रहे थे, लेकिन वह नही मिली जब वह बाड़ी में कुँए की तरह गए तो देखा पानी में उनकी बेटी डूबी हुई है तत्काल उसे बाहर निकाल कर देखा,

लेकिन उसकी सांस नही चल रही थी, मामले की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँच पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया था, आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया, जहाँ परिजनों और पुलिस ने हाथ पैर धोने के दौरान दुर्घटना वश मृतिका मनीषा के कुँए में गिरने की आशंका जताई है, जिससे उसकी मौत हो गई, फ़िलहाल पुलिस अपनी जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्...