बिलासपुर

निजात अभियान :- रतनपुर ने 30 लीटर और कोनी पुलिस ने 9 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार…. आस पास के क्षेत्र में करते से बिक्री

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है इसीक्रम में रतनपुर पुलिस ने भोंदलापारा रतनपुर में भारी मात्रा में शराब बिक्री की सूचना पर हैं रेड कार्यवाही कर आरोपी अजय कुमार धु्रव उर्फ फिरतू पिता ईतवारी धु्रव उम्र 35 साल के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 4500 रूपये को जप्त किया है, जिसके विरूद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई हैं। वही कोनी पुलिस ने घानापारा घुटकू रोड में एक व्यक्ति जो अपने हाथ में एक पीला रंग के जरिकेन लेकर आते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना नाम पदुम लोनिया ऊर्फ सौदागर पिता पुनीत लोनिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी-स्टेशनपारा,

घुटकू का रहने वाला बताया, जिसके कब्जे में रखे पीला रंग के जरिकेन को चेक करने पर जरिकेन के अंदर कच्ची महुआ शराब रखा पाया गया, आरोपी पदुम लोनिया ऊर्फ सौदागर के कब्जे से एक पीला रंग के 15 लीटर क्षमता वाले जरिकेन में भरा करीबन 9 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमती 1800/- रूपये को जप्त कर लिया गया जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,