बिलासपुर

तीन महीने बाद फिर कलेक्टर जनदर्शन की हुई शुरुआत…फरियादियों के आवेदनों पर हुई सुनवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तीन माह के अंतराल के बाद आम जनता से मुलाकात का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन चुनावी आचार संहिता समाप्त होेने के बाद आज फिर से शुरू हो गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये ग्रामीणों, किसानों, बुजुुर्गाे और महिलाओं की समस्याओं को बड़े इत्मीनान से सुना। उन्होंने किसानों से चर्चा कर खेती-किसानी और पर्याप्त खाद-बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। जनदर्शन में कुछ समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया और कुछ समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। आज जनदर्शन में लगभग सौ लोगों ने कलेक्टर से मिलकर निजी एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में आए सकरी तहसील के गोबंद निवासी अब्दुल राशीद खान ने भूमि की मुआवजा राशि न मिलने की शिकायत करते हुए आवेदन दिया। इस संबंध में कलेक्टर ने एसडीओ तखतपुर को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम घुरू निवासी अंजनी श्रीवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण करवाने की मांग की। रोजी मजदूरी करने वाली अंजनी ने बताया उनके घर की स्थिति बहुत ही जर्जर हो गई है।

कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर को मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने कहा। देवरीखुर्द की अंजनी शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बरतोरी में रसोइया पद पर नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और बच्चों के भरण-पोषण करने के लिए उनके पास कोई अन्य साधन नहीं है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बिलासपुर तहसील के ग्राम गतौरी निवासी मिलापा बाई ने भूमि का सीमांकन कराने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। मस्तुरी तहसील के ग्राम भनेसर निवासी संतराम गेंदले ने पट्टा प्रदान किये जाने की मांग की। जहाँ संतराम ने बताया कि वे ग्राम भनेशर में पिछले 60 वर्षाें से मकान एवं बाड़ी बनाकर सपरिवार निवास कर रहे है। कलेक्टर ने मस्तुरी एसडीओ को मामला सौंपा।

error: Content is protected !!
Letest
बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी...