बिलासपुर

हत्या के मामले में दोषसिद्ध पंचायत सचिव बर्खास्त…. जिला पंचायत ने जारी किया आदेश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हत्या के गंभीर मामले में दोषसिद्ध पंचायत सचिव मालती लोनिया को जिला पंचायत बिलासपुर ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने 1 सितंबर 2026 को आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। आदेश के मुताबिक अब मालती लोनिया भविष्य में किसी नियुक्ति के लिए भी अयोग्य रहेंगी। मामला वर्ष 2015 का है। चकरभाठा थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 19/15 में तत्कालीन पंचायत सचिव मालती लोनिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 459, 120बी और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस कार्रवाई के बाद 23 जनवरी 2015 को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।प्रकरण में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश बिलासपुर द्वारा 30 अप्रैल 2015 को पारित आदेश के अनुसार मालती लोनिया को धारा 120बी सहपठित 302 के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई थी।

दोषसिद्धि के बाद पंचायत सेवा नियमों के तहत उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की 30 जुलाई 2026 की बैठक में प्रस्ताव क्रमांक-2 के माध्यम से उनकी सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इसी निर्णय के अनुपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर ने मालती लोनिया, तत्कालीन पंचायत सचिव जनपद पंचायत तखतपुर, को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...