रायगढ़

नौकरी और सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर 30 लाख रुपए की ठगी…1 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – नौकरी और सस्ते दाम पर जमीन दिलाने का झांसा देकर 30 लाख 61 हजार रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जहा एक महिला सहित दो आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी को 9 साल में 30 लाख 61 हजार रुपए की ठगी कर ली है। मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही दो आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी कौशल प्रसाद कौशिक ने एक दिसंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 2016 में अपने सहकर्मी के रिश्तेदार निर्मला निषाद से मुलाकात हुई। जहा बच्चो को नौकरी दिलाने पर चर्चा हुई। इस दौरान निर्मला ने रायगढ़ निवासी सतीश साहू के द्वारा नौकरी लगवाने की बात कही। जहां उनके झांसे में आकर कौशल प्रसाद ने उन्हे एक लाख 17 हजार रुपए दे दिया। उसके बाद फिर प्रार्थी को वर्ष 2018 में सतीश ने यशवंत पटनायक निवासी ग्राम गोढ़ी, तमनार से मुलाकात कराई, जिसने जिंदल कंपनी में नौकरी दिलाने और जमीन दिलाने का झांसा देकर 29,44,800 रुपये की ठगी की। कुल मिलाकर आरोपियों ने 30,61,800 रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इसके बाद पुन वर्ष 2022 में, यशवंत ने फिर ठगी का नया जाल बिछाया। उसने जिंदल कंपनी के सोलर प्लांट के लिए गोढ़ी गांव में जमीन चिन्हित होने और बाजार मूल्य से कम कीमत पर जमीन दिलाने का झांसा दिया। कौशल प्रसाद और उनके मित्र ने जमीन देखने गए, लेकिन गांव में जमीन या कागजात के बारे में कोई प्रमाण नहीं मिला। जब पैसे वापस मांगने की बारी आई, तो यशवंत ने अप्रैल 2024 में पंजाब नेशनल बैंक का 10 लाख रुपये का चेक व्हाट्सएप पर भेजा। बैंक जाने पर पता चला कि यशवंत का खाता दो साल पहले ही बंद हो चुका है। तब जाकर प्रार्थी ने अंततः घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने तत्काल ग्राम गोढ़ी निवासी यशवंत पटनायक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही सतीश साहू और आरोपिया निर्मला निषाद की तलाश अब भी जारी है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल और विवेचना अधिकारी सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने अहम भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज