बिल्हा

शिवनाथ नदी हादसे में तीसरे दिन मिला साले का शव…. रेलवे कर्मचारी की पहले ही मिल चुकी थी लाश,

उदय सिंह

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवनाथ नदी स्थित उड़नताल एनीकट में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में तीसरे दिन सोमवार को लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया। घटना में रेलवे कर्मचारी संतोष राम की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि उसका साला अनुज लापता था। ग़ौरतलब है कि बिल्हा निवासी संतोष राम शनिवार को अपने परिवारजनों के साथ पिकनिक मनाने शिवनाथ नदी के किनारे गया था। दोपहर करीब तीन बजे वह नहाने के लिए एनीकट में उतरा, तभी तेज बहाव के कारण उसका पैर फिसल गया और वह पानी में बह गया। संतोष को डूबता देख उसका साला अनुज भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा, लेकिन दोनों ही गहराई में समा गए।

परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस और SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रविवार सुबह संतोष राम का शव एनीकट से लगभग एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया, जबकि अनुज की तलाश जारी रही।

आखिरकार सोमवार सुबह ग्राम उरगन क्षेत्र में, घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर अनुज का शव मिला। सुबह लगभग नौ बजे ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। SDRF और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज