रतनपुर

3 चोरियों को अंजाम देने वाले 2 चोर गिरफ्तार…. कब्जे से चोरी का सामान बरामद, चोरी का मोबाईल चलाना चोरों को पड़ा भारी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलसिलेवार हो रही चोरी की घटना को लेकर स्थानीय पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है जहां चोरी की घटना कर अपने ससुराल में छुपे चोर को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से चोरी की रकम सहित सामानों को बरामद कर लिया गया है मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरूवार को दरमियानी रात बगदेवा पथरापाली 02 अलग अलग घर के साथ नवापारा लिम्हा में चोरों ने रात को धावा बोलकर तीन नग मोबाईल -02 टच स्क्रीन व 1 की पेड मोबाईल ,(2) चांदी का करधन 01 जोडी (3) चांदी का पायल 01 जोडी , (4) बिछिया 01 नग (5) सोने का 01 नग लॉकेट (6) सोने का मंगलसुत्र 07 फर वाला (7) सोने का गेहूंदाना दो नग, (8) नगदी रकम 20000 रू कुल कीमती 74000 रूपए चोरी कर फरार हो गए थे। इधर मामले की शिकायत के बाद रतनपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जहां

चोरी हुए मोबाइल फोन का लोकेशन पाली क्षेत्र बीहण जंगल इलाका भंडारखोल ट्रैक हुआ। जहा रतनपुर और एसीसीयू की टीम ने मौके पर दबिश दी। जहा ढेलवाडीह निवासी बबलू रजक और उसका साला रवि अगरिया छुपे हुए थे। जिन्हें पकड़ जब पुलिस ने पुछताछ की तो दोनो ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिनके कब्जे से एक काला पीठठू बैग में चोरी गये समान मोबाईल ,सोने चांदी के जेवर ,नगदी रकम 15000 रू ,कुल जुमला किमती 74,000 रू को जप्त कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...