बिलासपुर

झाड़फूंक के बहाने नाबालिग से छेड़खानी, रिपोर्ट पर आरोपी ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार…. अंधविश्वास का फायदा उठा कर रहा मनमानी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में झाड़ फूक के नाम पर भोले भाले लोगो को अपने झांसे में लेकर उनका जीवन बर्बाद करने वाले बाबा को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दरअसल बिलासपुर जिले में कई ऐसे ढोंगी बाबा और हकीम है जो भोले लोगों को उनकी समस्याओ को दूर करने का पैतरा फेककर अपनी दुकान चलाते हैं। एक ऐसा ही मामला सिरगिट्टी थाना में सामने आया जहां एक तांत्रिक द्वारा झाड़फूक के नाम पर एक नाबालिग लड़की को अपने झांसे में लेकर छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहा था। जिसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद सूचना मिलते ही छेड़खानी का आरोपी तांत्रिक बाबा फरार हो गया था। जिसे सिरगिट्टी पुलिस ने सिलपहरी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरगिट्टी थाना क्षेत्र निवासी प्रार्थिया के परिवार में बड़ी बहन के अचानक घर से लापता होने से परेशान चल रहे थे। इसी बीच अचानक प्रार्थिया की भी तबीयत बिगड़ गई। जिसके इलाज के लिए उसका बड़ा भाई 16 नवंबर को ग्राम धूमा से सुरेन्द्र पटेल को अपनी बहन के झाड़ फूक के लिए रात 8 बजे घर लेकर आया था। जिसने प्रार्थिया को ठीक करने के बहाने एक कमरे में ले जाकर छेड़खानी की। जिसका विरोध करने पर बाबा ने प्रार्थिया को जान से मारने की धमकी दी। बाद में उक्त घटना की जानकारी प्रार्थिया ने अपने परिजनों को दी है। जिसपर उन्होंने सुरेंद्र पटेल के खिलाफ सिरगिट्टी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, तांत्रिक को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...