बिलासपुर

चकरभाठा मर्डर अपडेट :- मृत युवक की हुई शिनाख्त, निजी स्कूल में चलाता था वैन…आज सुबह मिली थी खून से लथपथ लाश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईकोर्ट के सामने स्थित होटल सेंट्रल पॉइंट के पास बोदरी जाने वाले रास्ते मे आज सुबह खून से लथपथ मिली लाश की शिनाख्त हो गई है, मृतक का नाम दीपक यादव पिता परदेशी यादव 33 वर्ष है जो अटल आवास चौबे कालोनी में रहता था और निजी स्कूल में वेन चलाता था। मामले में मृतक की शिनाख्त होने के बाद अब पुलिस सही दिशा में हत्या के आरोपियों की तलाश में जुट गई है,

ग़ौरतलब है शुक्रवार की सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी, और अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर लाश को वहाँ फेंका गया होगा। फ़िलहाल पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,