अवर्गीकृत

लामबंद सर्व अभिभावक संघ ने सोमवार को जताया विरोध, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

इस दौरान अभिभावको ने भी स्कूल प्रबंधक के तानाशाही रवैये के खिलाफ हमला बोलते हुए जल्द इस पर कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

निजी स्कूल संचालकों के द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के फीस में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से पालक संघ के द्वारा लगातार निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ विरोध के स्वर बुलंद किये जा रहे है। स्कूलों में विरोध के बाद पलको ने जिला शिक्षा विभाग से भी मामले में हस्तक्षेप करने गुहार लगाई। लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वही पालको ने कलेक्टर और मुख्यमंत्री से भी शिकायत की ।परंतु कोई निष्कर्ष फीस वृद्धि पर अब तक नही हो पाया। जिसके बाद सोमवार को स्कूलों में चल रही मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ सर्व अभिभावक संघ ने व्यापक जन आंदोलन शुरू किया है।

सोमवार को कंपनी गार्डन स्थित देवकिनन्दन चौक पर पालक संघ ने वार्षिक शुल्क वृद्धि को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने,सभी स्कूलों में ncert के सिलेबस को अनिवार्य करने,महंगी किताबो पर रोक लगाने,बच्चो को स्कूलों में खेल मैदान,तथा सभी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही राइट टू एजुकेशन एक्ट को सख्ती से लागू करने पर ज़ोर दिया। इस दौरान अभिभावको ने भी स्कूल प्रबंधक के तानाशाही रवैये के खिलाफ हमला बोलते हुए जल्द इस पर कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

error: Content is protected !!
Letest
हत्या के मामले में दोषसिद्ध पंचायत सचिव बर्खास्त.... जिला पंचायत ने जारी किया आदेश मामूली विवाद में गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला, तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा बिलासपुर जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित...हलषष्ठी, महाष्टमी और भाई दूज पर रहेगी छुट्टी, 2.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन ने खोली साइबर ठगी की नई कड़ी... बैंक खातों को बनाया ‘म्यूल अकाउंट’ बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने म... मस्तूरी:- पाराघाट क्षेत्र में किसानों की जमीन और पुनर्वास का मुद्दा गरमाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध...