कोरबा

800 लीटर अवैध डीजल का परिवहन करते 1 टैंकर जब्त…चोरी के संदेह में पुलिस ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

कोरबा – अवैध डीजल का परिवहन करते एक टैंकर को कुसमुण्डा पुलिस ने जब्त किया है जिसमें 800 लीटर अवैध डीजल पुलिस ने बरामद किया है। जिसे जप्त कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार 10.11.2024 को रात्रि गश्त पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिला कि टेंकर क्र. सीजी 14 एमपी 7478 में अवैध डीजल लेकर बल्गी मोड़ तरफ से आ रहा है। जिसपर पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्काल बल्गी मोड़ जाकर उक्त वाहन टेंकर क्र. सीजी 14 एमपी 7478 को रोका। पुलिस को देखकर आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग निकला। इधर पुलिस ने जब टेंकर को चेक किया तो 800 लीटर डीजल भरा हुआ था। जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार बताई इस रही है। मामले में कुसमुण्डा पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस कायम कर जांच शुरू कर दिया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रुपक शर्मा, प्रधान आरक्षक 327 झाडू राम साहू, आरक्षक 507 अमर दिवाकर, आरक्षक 249 कैलाश कंवर व सैनिक 145 मिथलेश कुमार की भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
शराब दुकान के बाहर विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीयर की बोतल से युवक का सिर फोड़ा और मोबाइल छीनकर फरार ह... उत्तरी बाईपास के एलाइनमेंट क्षेत्र में सेंदरी, रमतला, बिरकोना, नगोई, बिजोर, मोपका, दोमुहानी और ढेंका... रक्षा बंधन से लौट रही महिला को ट्रेन में लगी झपकी, शातिर ने उड़ाया पर्स, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पु... एकजुट हुए बिलासपुर के रियल एस्टेट कंसल्टेंट...नई यूनियन का हुआ आगाज, हादसे का राज खुला: ट्रक विवाद में दोस्त की हत्या...लाश को कार के नीचे रख रचा एक्सीडेंट का नाटक जमीन के लालच में रिश्तों का कत्ल: कुदारी से भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट,सबूत मिटाकर पुलिस को भी किय... हत्या के मामले में दोषसिद्ध पंचायत सचिव बर्खास्त.... जिला पंचायत ने जारी किया आदेश मामूली विवाद में गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला, तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा बिलासपुर जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित...हलषष्ठी, महाष्टमी और भाई दूज पर रहेगी छुट्टी, 2.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन ने खोली साइबर ठगी की नई कड़ी... बैंक खातों को बनाया ‘म्यूल अकाउंट’