बिलासपुर

जिले में पैरा जलाना प्रतिबंधित, गौठानो में दान करने अपील…..सरपंचों के नाम कलेक्टर का पत्र

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जिला कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने जिले में पैरा जलाने की किसानों की गतिविधि पर रोक लगाते हुए इसका सराहनीय समाधान निकाला है, जिससे पैरे को आग के हवाले भी नही करना पड़ेगा और पर्यावरण प्रदूषण से भी बचा जा सकता है। इसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर जिला कलेक्टर ने सभी सरपंचों को एक पत्र जारी किया है और अपील की गई है। इस वर्ष 2019 का खरीफ फसल पककर तैयार है। अब धान कटाई का कार्य प्रारंभ होगा। इस दौरान पशुओं के चारा के लिये गांवों में मुनादी कराकर पैरा दान करने किसानों से आग्रह करें।

इसके साथ ही धान कटाई के बाद बचे हुए फसल अवशेष पैरे को जलाने से किसानों को रोका जाये। कुछ जगहों पर असामाजिक तत्वों द्वारा बीमार और आवारों पशुओं को गौठानों में ठेल दिया जाता है। जिस पर निगरानी रखना भी आपके दायित्व का एक हिस्सा है। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने बिलासपुर जिले के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों को पत्र लिखकर इन विषयों की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने के नाते पूरी दक्षता और जिम्मेदारी के साथ जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की है। कलेक्टर ने सरपंचों से कहा है कि गौठान समिति को चारा इकट्ठा करने के लिये पंचायत निधि से जरूरत के हिसाब से राशि प्रदान कर पशुओं की देखभाल के लिये मुस्तैद रखें और उन्हें सक्षम नेतृत्व प्रदान करें।

इसके साथ-साथ धान कटाई के बाद के फसल अवशेष नरई को जलाने की जगह उसे खाद बनाने के लिये कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना से किसानों अवगत करायें और उसका लाभ उठाने के लिये प्रेरित करें। पैरे को जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। ऐसा करने पर छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत स्वच्छता सफाई एवं न्यूसेंस का निराकरण तथा उपसमन नियम 1999 के तहत कार्यवाही की जा सकती है।

सरपंचों को दीपावली पर्व की शुभकामना देते हुए कलेक्टर ने कहा है कि उनकी ग्राम विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए सजगता से और बेहतर कार्य शैली का परिचय दें। जिससे गौ-सेवा जैसे पुनीत कार्य के प्रति ग्राम, समाज को और भी जागरूक और समृद्ध बनाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर ज्वेलर्स दुकान लूटने निकले थे हथियारबंद बदमाश...पुलिस ने घेराबंदी कर 5 को दबोचा, बहतराई स्टेडियम में सजा तीजा तिहार का भव्य रंग... मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में गूंजा छत्तीसगढ़ी सं... इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी...वायरल वीडियो के आधार पर दोनो आरोपी गिरफ्तार, अखिल भारतीय पंचायत परिषद का बिलासपुर संभागीय प्रशिक्षण संपन्न, पंचायत राज सशक्तिकरण पर जोर बिलासपुर: चांटीडीह शराब दुकान में सेंधमारी…नकाबपोश ने छत की चादर खोलकर उड़ाई हजारों की शराब, VIDEO:-बिलासपुर में अवैध घुसपैठ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा… 23 संदिग्ध डिटेंशन सेंटर भेजे गए सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी...पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटी को परेशान करने से रोका तो मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या... एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ... 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा का ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’, नौ प्रमुख आयोजनों से जन-जन तक पहुं...