मुंगेली

बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर

उदय सिंह

सरगांव – बिलासपुर-रायपुर मार्ग नेशनल हाईवे-130 पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सरगांव थाना क्षेत्र के चंद्रखुरी स्थित अन्नपूर्णा ढाबा के सामने हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव पहुंचाया। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर हाईवे-130 से गुजर रहे थे।

इसी दौरान चंद्रखुरी के पास अन्नपूर्णा ढाबा के सामने उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में भोला साहू निवासी भिलौनी और सुखसागर यादव निवासी पिपरलोड, सरगांव जिला मुंगेली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में सूरज यादव निवासी बदरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मरच्यूरी में सुरक्षित रखवा दिया है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। ट्रैक्टर की रफ्तार, बाइक की स्थिति और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से जानकारी जुटाने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। हाईवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक ही झटके में दो परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया, जबकि तीसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर ज्वेलर्स दुकान लूटने निकले थे हथियारबंद बदमाश...पुलिस ने घेराबंदी कर 5 को दबोचा, बहतराई स्टेडियम में सजा तीजा तिहार का भव्य रंग... मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में गूंजा छत्तीसगढ़ी सं... इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी...वायरल वीडियो के आधार पर दोनो आरोपी गिरफ्तार, अखिल भारतीय पंचायत परिषद का बिलासपुर संभागीय प्रशिक्षण संपन्न, पंचायत राज सशक्तिकरण पर जोर बिलासपुर: चांटीडीह शराब दुकान में सेंधमारी…नकाबपोश ने छत की चादर खोलकर उड़ाई हजारों की शराब, VIDEO:-बिलासपुर में अवैध घुसपैठ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा… 23 संदिग्ध डिटेंशन सेंटर भेजे गए सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी...पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटी को परेशान करने से रोका तो मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या... एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ... 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा का ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’, नौ प्रमुख आयोजनों से जन-जन तक पहुं...