बिलासपुर

बहतराई स्टेडियम में सजा तीजा तिहार का भव्य रंग… मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में गूंजा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का उल्लास, चोरहादेवरी का नाम अब ‘रामदेवरी’, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख की घोषणा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बहतराई स्टेडियम रविवार को छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आयोजित भव्य तीजा मिलन समारोह में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं। गीत-संगीत, झूले, मेहंदी, भोजन और उपहारों के बीच तीजा तिहार का उल्लास पूरे स्टेडियम में गूंजता रहा। महिलाओं के साथ बच्चों ने भी विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीजा पर्व को आस्था, प्रेम और पारिवारिक समर्पण का महापर्व बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं में तीजा का विशेष स्थान है। माताएं और बहनें पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धापूर्वक व्रत रखती हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में नारी को सदैव सम्मान का स्थान दिया गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं अब केवल सरकारी योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की सक्रिय भागीदार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं। प्रदेश में 13 लाख 85 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। ड्रोन दीदियां आधुनिक तकनीक के जरिए स्वरोजगार से जुड़कर प्रतिदिन 6 से 7 हजार रुपए तक की आय अर्जित कर रही हैं। महिलाओं को उद्योगों से जोड़ने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्राथमिकता तथा 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की 68 लाख से अधिक माताओं-बहनों को अब तक 31 किश्तों की राशि का भुगतान किया जा चुका है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान के साथ आर्थिक मजबूती देना और विकास की सुविधाओं को गांव तथा घर के नजदीक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश की खनिज और वन संपदा में विकास की अपार संभावनाएं हैं और इनका लाभ हर वर्ग तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने की दो बड़ी घोषणाएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने बिल्हा विकासखंड के चोरहादेवरी गांव का नाम बदलकर ‘रामदेवरी’ किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही माघी पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। दोनों घोषणाओं का उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तीजा को छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपरा से जुड़ा पर्व बताते हुए कहा कि यह माताओं-बहनों की आस्था, प्रेम और पारिवारिक समर्पण का प्रतीक है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि तीजा तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सहेजने का संदेश देता है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़ा पर्व है, जिसमें महिलाओं की आस्था, त्याग और पारिवारिक प्रेम की सुंदर झलक दिखाई देती है।

उन्होंने ऐसे आयोजनों को नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बताया। समारोह में विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी उपस्थित रहे। झूले, मेहंदी, भोजन और उपहार समारोह के खास आकर्षण रहे। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं, गीत-संगीत और उत्सवी माहौल ने बहतराई स्टेडियम को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और तीजा की खुशियों से भर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर ज्वेलर्स दुकान लूटने निकले थे हथियारबंद बदमाश...पुलिस ने घेराबंदी कर 5 को दबोचा, बहतराई स्टेडियम में सजा तीजा तिहार का भव्य रंग... मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में गूंजा छत्तीसगढ़ी सं... इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी...वायरल वीडियो के आधार पर दोनो आरोपी गिरफ्तार, अखिल भारतीय पंचायत परिषद का बिलासपुर संभागीय प्रशिक्षण संपन्न, पंचायत राज सशक्तिकरण पर जोर बिलासपुर: चांटीडीह शराब दुकान में सेंधमारी…नकाबपोश ने छत की चादर खोलकर उड़ाई हजारों की शराब, VIDEO:-बिलासपुर में अवैध घुसपैठ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा… 23 संदिग्ध डिटेंशन सेंटर भेजे गए सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी...पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटी को परेशान करने से रोका तो मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या... एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ... 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा का ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’, नौ प्रमुख आयोजनों से जन-जन तक पहुं...