सक्ती

अखिल भारतीय पंचायत परिषद का बिलासपुर संभागीय प्रशिक्षण संपन्न, पंचायत राज सशक्तिकरण पर जोर

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ति – अखिल भारतीय पंचायत परिषद, दिल्ली – छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के तत्वावधान में बिलासपुर संभाग का एक दिवसीय संभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जैजैपुर (जिला-सक्ति) में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ति सहित विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में परिषद के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. वीरेंद्र कुमार महेश (प्रदेश मुख्य महासचिव, संगठन प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी) ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि परिषद का लक्ष्य गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचकर लोगों को उनके संवैधानिक हक, अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है, ताकि ग्राम पंचायतें सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। इधर प्रशिक्षण कार्यक्रम में जैजैपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा क्षेत्र से आए अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संभागीय, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय सैकड़ों पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज अधिनियम, संगठन की कार्यप्रणाली, जनजागरूकता अभियान और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभागीय अध्यक्ष रेवती यादव ने कहा कि पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। हमें महिलाओं को सशक्त करते हुए उन्हें ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक समान भागीदारी दिलाने के लिए सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि जब पंचायतों में महिला नेतृत्व मजबूत होगा, तभी हमारे समाज को सशक्त बनाने के स्वप्नद्रष्टा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डॉ. भीमराव अम्बेडकर और पंचायती राज के जनक बलवंत राय मेहता जी के विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
अखिल भारतीय पंचायत परिषद का बिलासपुर संभागीय प्रशिक्षण संपन्न, पंचायत राज सशक्तिकरण पर जोर बिलासपुर: चांटीडीह शराब दुकान में सेंधमारी…नकाबपोश ने छत की चादर खोलकर उड़ाई हजारों की शराब, VIDEO:-बिलासपुर में अवैध घुसपैठ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा… 23 संदिग्ध डिटेंशन सेंटर भेजे गए सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी...पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटी को परेशान करने से रोका तो मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या... एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ... 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा का ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’, नौ प्रमुख आयोजनों से जन-जन तक पहुं... यूनो ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 3.16 लाख की ऑनलाइन ठगी, मस्तूरी: गरीब हितग्राहियों के राशन में गड़बड़ी का आरोप, कोनी के राशन दुकान में 222 क्विंटल चावल की क... VIDEO:-  मटका बांधने स्वागत गेट पर चढ़े युवक की हुई मौत…हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई ... मंदिर दर्शन की राह में मौत का करंट! रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार ने ली 45 वर्षीय ईश्वर अनंत की जा...