बिलासपुर

बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे के नाम पर पंचायतों में खुली लूट, फार्म भरवाने जनप्रतिनिधि मांग रहे पैसे…पूछने पर कर रहे दुर्व्यवहार

उदय सिंह

बिलासपुर– जिले के ग्रामीण अंचलों में भ्रष्टाचार की ऐसी बानगी की गरीब और बेसहारा लोगों को भी इसके चौखट में चढ़ावा चढ़ाना अनिवार्य हो चला है, वरना सरकारी मदद भी मुनासिब नही होगी। ताजा मामला मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचपेड़ी से सामने आया है, जहाँ बाढ़ प्रभावितों को सरकारी मदद या मुआवजा दिलाने के नाम पर सरपंच, पंच, सचिव ग्रामीणों से पैसो की अवैध वसूली कर रहे है, सौ दो सौ कमा कर जीवन बसर करने वाले ग्रामीणों से दो सौ रुपए अनिवार्य रूप से फार्म भरवाने के नाम पर लिया जा रहा है।

एक तो पहले से ही इन ग्रामीणों पर प्रकृति की मार पड़ी है और उनके घर बाढ़ की चपेट में आकर बर्बाद हो चुके है, ऊपर से सरकारी मदद के नाम पर जनप्रतिनिधियों की ऐसी असंवेदनशीलता समझ से परे है, भ्रष्टाचार की भूख इन गरीबों की भूख पर हावी होती नजर आ रही है। जबकि प्रदेश सरकार से लेकर जिला प्रशासन ने त्वरित और सभी प्रभावितों को राहत पहुँचाने निर्देश दिए है, बावजूद ऐसे जनप्रतिनिधि शासन की मंशा को पलीता लगा रहे है, प्रभावित ग्रामीण जब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने में असमर्थता जाहिर करते है तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, यहाँ तक उन्हें धमकी दी जा रही है कि पैसे दोगे तभी फार्म भरा जाएगा, वही विरोध करने पर जिससे शिकायत करनी है कर दो साफ कहा जा रहा है,

अब ऐसे हालात में बेसहारा ग्रामीण आखिर कहाँ फरियाद लगाएं, क्योकि पंचायत ही पहली इकाई है जो स्थानीय स्तर पर शासन की योजनाओं और लाभों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, लेकिन इस भ्रष्टाचार के उजागर ने उस उम्मीद को ही गलत साबित कर दिया है।

अब तक ग्राम पंचायत पचपेड़ी के सचिव देव सिंह पाटले, सरपंच धनराज नायक, पंच  प्रदीप मार्शल, नुरेन्द्र मधुकर, सुभाष मधुकर द्वारा बाढ़ पीड़ित यानी जिनका घर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है उनसे क्षतिपूर्ति फार्म भरने के लिए दो-दो सौ रुपये के हिसाब से 220 फार्म में 44 हजार रुपए तक वसूली कर चुुके है, जिसकी जवाबदेही किसकी है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,