बिलासपुर

बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलेंडर जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बालाजी गैस एजेंसी में स्टॉक को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व, खाद्य विभाग और आईओसीएल की संयुक्त जांच टीम ने सोमवार को एजेंसी के मगरपारा स्थित कार्यालय और महाराणा चौक स्थित गैस गोदाम में औचक जांच की। कार्रवाई के दौरान कुल 939 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें 452 भरे और 487 खाली सिलेंडर शामिल हैं। जांच में सबसे बड़ी विसंगति ऑनलाइन रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध स्टॉक के मिलान के दौरान सामने आई। रिकॉर्ड के अनुसार एजेंसी के पास 864 भरे सिलेंडर होने चाहिए थे, लेकिन भौतिक सत्यापन में केवल 452 भरे सिलेंडर ही मिले। यानी रिकॉर्ड की तुलना में 412 भरे सिलेंडर कम पाए गए। वहीं ऑनलाइन रिकॉर्ड में 473 खाली सिलेंडर दर्ज थे, जबकि मौके पर 487 खाली सिलेंडर मिले, जो रिकॉर्ड से 14 अधिक हैं। बालाजी गैस एजेंसी के संचालक कृष्ण कुमार सलारका के विरुद्ध उपभोक्ताओं से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर ने संयुक्त जांच के निर्देश दिए थे।

शिकायतों में बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने और ऑनलाइन डिलीवरी दर्ज होने के बावजूद उपभोक्ताओं को वास्तविक रूप से सिलेंडर नहीं मिलने की बातें सामने आई थीं। कॉल सेंटर और सीएम हेल्पलाइन 1076 में भी एजेंसी के खिलाफ शिकायतें दर्ज होने की जानकारी जांच टीम को मिली। जांच के दौरान मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी एजेंसी की सेवाओं को लेकर जानकारी ली गई और उनके बयान दर्ज किए गए। टीम ने एजेंसी के दस्तावेजों और स्टॉक से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की। जांच दल में तहसीलदार प्रकाश साहू, सहायक खाद्य अधिकारी अजय मौर्य, खाद्य निरीक्षक विनीता दास सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर पंकज छेतिजा शामिल रहे। टीम अब एजेंसी के समस्त अभिलेख, स्टॉक और शिकायतों की विस्तृत जांच करेगी तथा सात दिनों के भीतर रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,