बिलासपुर

हाई प्रोफाइल एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार… राजधानी एक्सप्रेस का अटेंडर निकला तस्कर, कब्जे से 5.93 ग्राम मेथममेटाफाइन ड्रग जप्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले की तारबाहर पुलिस और एसीसीयू कि टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है, जिन्हें ख़तरनाक ड्रग्स की तस्करी करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है जिसके कब्जे से बड़ी मात्रा में ड्रग्स को जब्त किया गया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि हाई प्रोफाइल,पार्टी ड्रग्स की सप्लाई के लिए अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेन का प्रयोग कर रहे हैं तथा ट्रेन में टैंडर बेसिस पर साफ-सफाई खाना और सामान सप्लाई का कार्य करने वाली कंपनी के वर्कर तस्करी में संलिप्त है। राजधानी एक्सप्रेस में एक व्यक्ति रविवार को अवैध ड्रग सप्लाई करने बिलासपुर आने वाला है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।

पुलिस टीम को साईं मंदिर तारबाहर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मिला जो राजधानी एक्सप्रेस में सामान सप्लाई का कार्य करता है, जिसे विधिवत सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर अपना नाम ओमकुमार जाटव पिता सूर्यज्ञान उम्र 21 वर्ष वर्तमान पता द्वारिका दिल्ली स्थाई पता जिला करौली राजस्थान बताया जिसने अवैध ड्रग क्रिस्टल मेथ/गति रखना बताया, आरोपी व्यक्ति पूर्ण सावधानी बरते हुए अवैध मादक पदार्थ को छुपा कर रखा था जिसे जप्त किया गया है। जप्त मादक पदार्थ मेथामफेटामाइन, का होना पाया गया है। उक्त ड्रग को आमतौर पर गति/एक्स्टसी/MDMA/मौली आदि के रूप में जाना जाता है, यह एक मनो-सक्रिय दवा है जो मुख्य रूप से मनोरंजक उद्देश्य एवं शक्ति को बढ़ाने में की जाती है। इसके प्रभाव से संवेदनाएं बढ़ना ऊर्जा बढ़ना, गुस्सा आना और मोटापा बढ़ना शामिल है।

मिले महत्वपूर्ण सुराग…कई आ सकते है लपेटे में

पूछताछ करने पर आरोपी को यह मादक पदार्थ बिक्री करने के लिए किससे मिला, इसे खरीदने और उपयोग करने वालो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली है। इस संबंध में तकनीकी जानकारी एकत्र की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, ACCU प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव उपनिरीक्षक अजय वारे, सउनि मोतीलाल सूर्यवंशी, एवं आ. बलबीर सिंह, मुरली भार्गव का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...