मस्तूरी

मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिखाकर 5 हजार वसूली का दावा, एसपी ऑफिस पहुंची शिकायत

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे एक व्यक्ति से पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और कार्रवाई का डर दिखाकर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत एसपी कार्यालय पहुंचकर की है। शिकायत में थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग भी की गई है। आरोपों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता नकुल कुमार मांडरे पिता तिलेश्वर प्रसाद मांडरे, निवासी पत्थरखान बिल्हा ने बताया कि वह मिनी ऑटो से गांव-गांव फेरी लगाकर साड़ी बेचने का काम करता है।

11 सितंबर की सुबह वह मस्तूरी क्षेत्र में साड़ी बेचने निकला था। इस दौरान उसने रास्ते में शराब का सेवन किया और अपनी गाड़ी में सो गया। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। नींद खुलने पर मोबाइल गायब मिला तो वह शिकायत दर्ज कराने मस्तूरी थाने पहुंचा। पीड़ित के अनुसार ड्यूटी पर मौजूद मुंशी शिवचरण मरावी को उसने पूरी घटना बताई। मुंशी ने एक फार्म में जानकारी भरकर देने को कहा। फार्म भरकर वापस पहुंचने पर कथित तौर पर शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने पर जोर देने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी दिनेश निराला, शिवचरण मरावी और नीतीश बंजारे ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

आरोप है कि इसके बाद उसका ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया और शराब सेवन के मामले में कार्रवाई करने का भय दिखाया गया। इसी दौरान उसकी जेब से कथित तौर पर 2 हजार रुपये और वाहन की चाबी निकाल ली गई तथा कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बाद में उससे 3 हजार रुपये और मांगे गए। इसके बाद उसने पत्नी के फोन-पे के माध्यम से एक व्यक्ति के खाते में रकम ट्रांसफर कराई। पीड़ित ने इस भुगतान के प्रमाण अपने पास होने का दावा किया है।शिकायतकर्ता का कहना है कि पैसे देने के बाद ही उसे थाने से छोड़ा गया।

उसने एसपी कार्यालय में शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही दावा किया है कि घटना की वास्तविकता थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल मामला शिकायत के स्तर पर है और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन शिकायत पर जांच कराता है या नहीं और जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

error: Content is protected !!
Letest
करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल... अन्नदाता पर दोहरी मार! पहले अर्नब तूफान, अब अकवन चक्रवात से बेमौसम बारिश... खेतों में गिरी धान की फस... मस्तूरी :- दस गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे! एक दिन ड्यूटी,15 दिन की हाजिरी का आरोप; बीएम... छात्रावास की जमीन पर ही जेसीबी का प्रहार, दूसरी ओर की सरकारी भूमि पर चुप्पी! सड़क चौड़ीकरण की कार्यय... मस्तूरी: भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शून्य! पहले कुटेला में डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी आहरण का मामला, अ... सिम्स गेट के सामने खाकी से भिड़ा ऑटो चालक… टीआई के साथ की हाथापाई, गाली-गलौज का वीडियो वायरल