बिलासपुर

खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत…गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर आतंक फैलाने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान महेश कुमार साहू उर्फ भोला साहू उर्फ गजनी उर्फ पेचकस 29 वर्ष निवासी भंडारी प्लांट, बंधवापारा, सरकंडा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महज तीन दिन के अंतराल में दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देते हुए एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल जला दी थी। दोनों मामलों में एक ही आरोपी के शामिल होने का खुलासा होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पहला मामला 10 सितंबर की रात का है। सूर्या चौक चिंगराजपारा स्थित द्वारका प्रसाद यादव के किराए के मकान के पास खड़ी गौरी देवांगन की स्कूटी क्रमांक CG 10 BE 3159 में अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। आग से स्कूटी समेत आसपास रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया था। मामले में सरकंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 1288/2026 के तहत धारा 326(g) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं दूसरी वारदात 13 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे बंधवापारा क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक महेश साहू ने नफीस खान से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 EE 7267 को चोरी कर भंडारी प्लांट रोड के पास ले गया और आग लगा दी। दोनों घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों से महेश साहू पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने दोनों वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर दोनों घटनाओं का खुलासा किया। कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन, एएसपी शहर पंकज पटेल व सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं...