बिलासपुर

मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला… कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने दो निरीक्षकों के पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। 15 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार मस्तूरी थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खाखा को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उनकी जगह निरीक्षक कपिल देव चंद्रा को मस्तूरी थाने का प्रभारी बनाया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से दोनों निरीक्षकों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए स्थान पर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया जाता है। आदेश के मुताबिक निरीक्षक सलीम खाखा वर्तमान में थाना मस्तूरी में पदस्थ थे। अब उन्हें कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ से संबंधित चकरभाठा अनुभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह निरीक्षक कपिल देव चंद्रा वर्तमान में कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ से संबंधित चकरभाठा अनुभाग में पदस्थ थे। उन्हें वहां से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी मस्तूरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर मस्तूरी क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे अपराध और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों के बीच नए थाना प्रभारी की नियुक्ति पर पुलिसिंग को लेकर नजरें टिकी रहेंगी। आदेश में दोनों अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं...