बिलासपुर

ज्वेलरी दुकान संचालक के घर लाखों की चोरी….नगदी 50 हजार सहित सोने चांदी के गहनों पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जौहरी के सुने घर से लाखो के आभूषण सहित नगदी रकम चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जहा छटठी कार्यक्रम में गए जौहरी के किराए के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखो रुपए के गहने सहित 50 हजार रुपए पर अपना हाथ साफ किया है। यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा का है। जहा क्वार्टर नंबर LIG , 222 में रहने वाले कन्हैया सोनी जो पेशे से एक जौहरी है। जिनकी दुकान गनियारी में कन्हैया ज्वेलर्स के नाम से सालो से संचालित है। वह मूल रूप से तखतपुर के निवासी है। जो अपने व्यवसाय के कारण परसदा में अपने परिवार के साथ किराए में रहते थे। रोज की तरह वह गनियारी स्थित अपने दुकान को बंद करके 19 जनवरी को करीब 8 बजे रात अपने किराए के घर पहुंचे। जहां दुकान से लाए जेवर को वह अपने लोकर में रख तखतपुर में पारिवारिक छटठी कार्यक्रम में शामिल होने अपने बेटी के साथ घर को ताला लगाकर चले गए।

जब वह 20 जनवरी को सुबह वापस लौट तो देखा कि मकान के बाहर का ताला कटा हुआ था और चैनल गेट का भी ताला कटा हुआ था। वही मेन गेट का कडा कटा हुआ था। जब प्रार्थी घर के अंदर जाकर देखा तो बैठक रूम में रखे आलमारी का लॉकर टुटा हुआ था और उसमे रखे बैग में तीस ग्राम टाप्स, 25 ग्राम लकेट, 20 ग्राम मंगलसूत्र, 20 ग्राम गेहूं दाना, 01 नग हार, कान सुई धागा, बिंदिया, नथ, दोनों बच्चों का चैन एवं चांदी का सामान लच्छा, कडा, पायजेब, पैरी, करधन, सांटी, पायल, पैर का कडा, मोटा पायजेब सहित नगदी 50 हजार रकम नहीं थी। जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने सकरी थाने में दर्ज कराई है। मामले में सकरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल... अन्नदाता पर दोहरी मार! पहले अर्नब तूफान, अब अकवन चक्रवात से बेमौसम बारिश... खेतों में गिरी धान की फस... मस्तूरी :- दस गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे! एक दिन ड्यूटी,15 दिन की हाजिरी का आरोप; बीएम... छात्रावास की जमीन पर ही जेसीबी का प्रहार, दूसरी ओर की सरकारी भूमि पर चुप्पी! सड़क चौड़ीकरण की कार्यय... मस्तूरी: भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शून्य! पहले कुटेला में डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी आहरण का मामला, अ... सिम्स गेट के सामने खाकी से भिड़ा ऑटो चालक… टीआई के साथ की हाथापाई, गाली-गलौज का वीडियो वायरल