क्राइमरतनपुर

बिलासपुर के ठेकेदार ने क्यों रतनपुर जाकर लगा ली फांसी

उदय सिंह

रतनपुर के लखनी देवी पहाड़ के नीचे दुलहरा तालाब के पास शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती हुई एक लाश देखी।तुरंत इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले लाश को पेड़ से नीचे उतारा और फिर उसकी शिनाख्त में जुट गई। फांसी के फंदे पर लटक रहे युवक की जेब की तलाशी में कुछ रुपए और कागजात बरामद हुए, जिससे उसकी पहचान यादव नगर ,तिफरा, बिलासपुर निवासी जय साहू के रूप में हुई।

जय साहू पेशे से ठेकेदार था और उसका काम बिलासपुर के साथ जांजगीर में भी चल रहा था। जय साहू के पिता विष्णु साहू भी काम में उसका हाथ बटाते थे। 12 जून को जय साहू घर से शेविंग कराने के नाम पर निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसके परिजन उसके लिए परेशान थे कि इसी बीच 20 जून की रात जय साहू रतनपुर खंडोबा मंदिर के पास बाइक में सोता हुआ लोगों को नजर आया था। उसने लोगों से मांग कर पानी भी पिया था और कहा था कि वह अपने घर लौट जाएगा ।

इधर परिजन अपने बेटे की तलाश में रिश्तेदारों के पास मारे मारे फिर रहे थे कि तभी 22 जून को उसके आत्महत्या कर लेने की खबर उन तक पहुंची तो परिजन भागे भागे मौके पर पहुंचे और विलाप करने लगे। पुलिस जांच में पता चला कि जय साहू इससे पहले भी इसी तरह घर में बिना बताए 1 महीने के लिए कहीं गायब हो गया था। उस समय बिलासपुर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। फिर बिलासपुर के लोगों ने ही बिलासपुर में उसे देखा था और परिजनों को इसकी सूचना दी थी । मृतक तीन भाइयों में से मझला भाई था। वहीं विवाहित जय साहू के दो बच्चे भी हैं। घटनास्थल पर जय साहू के भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। जय साहू ने आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्...