बिलासपुर

तोरवा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा….नाले में गिरी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बीती रात बाइक से निकले दो युवक दुर्घटना का शिकार हो गए, जब उनकी बाइक सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, हेमू नगर बॉम्बे आवास निवासी राहुल यादव 26 वर्ष और सुमित यादव 18 वर्ष बीती रात बाइक पर कहीं निकले थे। देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह तलाश के दौरान दोनों युवक बाइक सहित हेमू नगर सड़क किनारे एक नाले में गिरे हुए मिले। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम ने जांच की, जिसमें राहुल यादव को मृत घोषित कर दिया गया,

जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि हादसा कैसे हुआ, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं है। सड़क पर किसी अन्य वाहन की टक्कर या तेज रफ्तार की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घायल युवक के बयान और जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी CHC के बाहर मरीजों के शिकार का खेल! निजी अस्पतालों के एजेंटों का जाल, शिकायत के बाद भी BMO क... बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार एक्टिवा... डिवाइडर से टकराकर युवती की मौ... मस्तूरी:- रफ्तार ने उजाड़ दी जिंदगी... ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, 8 साल के मासू... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ...