कोटा

व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप… वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से मचा हड़कंप, थाने तक पहुँची शिकायत,

उदय सिंह

बिलासपुर – कोटा क्षेत्र के शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में पदस्थ प्राचार्य के खिलाफ एक व्याख्याता शिक्षक को कथित तौर पर मारने के लिए सुपारी देने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में व्याख्याता शिक्षक राजेश कुमार सोनी ने कोटा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर प्राचार्य इंदरा गेदले के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ कथित बातचीत की वॉइस रिकॉर्डिंग भी संलग्न किए जाने का उल्लेख है। हालांकि, आरोपों की पुलिस जांच और रिकॉर्डिंग की सत्यता की पुष्टि होना अभी बाकी है।शिकायत के मुताबिक राजेश कुमार सोनी शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थे। उनका कहना है कि 31 अगस्त 2026 को अर्धवार्षिकी आयु पूरी होने के बाद वे सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन शासन के नियमानुसार 30 अप्रैल 2027 तक उसी स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ रहने की प्रक्रिया थी। इसी अवधि में प्राचार्य के साथ उनकी कथित तौर पर अनबन शुरू हुई।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सेवानिवृत्ति के बाद प्रतिस्थापना के संबंध में आवेदन देने को लेकर प्राचार्य और शिकायतकर्ता के बीच विवाद हुआ। इसके बाद प्राचार्य ने अपने परिचित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोबरीपाट में कार्यरत लिपिक नितेश कुमार सोनचे को कार्यालय में बुलाकर शिकायतकर्ता को जान से मारने, कूटने तथा हाथ-पैर तोड़ने और परिवार के लिए किसी व्यक्ति को सुपारी देने जैसी कथित बातें कहीं। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस बातचीत की जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की। इसी दौरान कथित बातचीत को नितेश ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और बाद में रिकॉर्डिंग शिकायतकर्ता के मोबाइल पर भेजी गई। शिकायत में इस वॉइस रिकॉर्डिंग को महत्वपूर्ण साक्ष्य बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि कथित रिकॉर्डिंग सुनने के बाद उसका परिवार भयभीत है। उसे आशंका है कि प्राचार्य स्वयं या किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से उसके खिलाफ कोई गंभीर घटना करवा सकती हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वह 15 सितंबर 2026 से स्कूल जाना बंद कर चुका है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

प्राचार्य पर मनमानी और दुर्व्यवहार के भी आरोप

मामला केवल एक व्याख्याता शिक्षक की शिकायत तक सीमित नहीं बताया जा रहा है। स्कूल के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों द्वारा भी जिला कलेक्टर तथा जिला शिक्षा अधिकारी से प्राचार्य के खिलाफ शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। शिकायतों में प्राचार्य पर कथित मनमानी, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार तथा शिक्षकीय कार्य नहीं करने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को कथित तौर पर परेशान किए जाने की शिकायतें भी उच्चाधिकारियों तक पहुंचने की बात कही गई है।अब व्याख्याता शिक्षक को कथित तौर पर सुपारी देकर नुकसान पहुंचाने संबंधी वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। शिकायतकर्ता ने कोटा थाना प्रभारी से पूरे मामले की जांच कर प्राचार्य के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि रिकॉर्डिंग में कही गई बातें किस संदर्भ में थीं, आवाजें किसकी हैं और कथित सुपारी दिए जाने के आरोप में कितनी सच्चाई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...