छत्तीसगढ़बिलासपुर

ट्रक ने ठोकर मार कर गिरा दिया बिजली पोल, खामियाजा भुगत रहे वार्ड के नागरिक, 4 दिनों से नहीं हुई पानी सप्लाई, पानी के लिए मचा हाहाकार

केवल बिजली की आपूर्ति ना होने से यहां जल संकट गहरा गया है

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

इन दिनों तार बाहर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 19 संजय नगर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है पिछले दिनों ट्रक चालक द्वारा बिजली के खंभे को ठोकर मार दिया जाने से व्यापार विहार पानी टंकी में सप्लाई करने वाला मोटर पंप बंद हो गया है जिस वजह से यहां पिछले 4 दिनों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही लगातार नलों से पानी ना आने से यहां जल संकट की स्थिति बन चुकी है यहां पानी की आपूर्ति नगर निगम के टैंकर के माध्यम से की जा रही है रोजाना दो से तीन टैंकर पानी की जरूरत पूरा कर रहे हैं जो कि नाकाफी है इसीलिए जब यहां पानी का टैंकर पहुंचता है तो पानी के लिए मारामारी की स्थिति बन जाती है छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक किसी तरह पानी पाने की जद्दोजहद में जुटे नजर आते हैं केवल बिजली की आपूर्ति ना होने से यहां जल संकट गहरा गया है नगर निगम इस मामले में बिजली विभाग को दोषी ठहरा रहा है दोनों विभाग के बीच समन्वय ना होने से आम जनता को इस गर्मी में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार