छत्तीसगढ़रतनपुर

खुटाघाट नहर में पहुंच गया 8 फीट का विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों की मदद से किया गया रेस्क्यू

जलाशय में मगरमच्छों को रोक पाना भी, ना तो जल संसाधन विभाग के लिए मुमकिन है और ना ही वन विभाग के लिए। इसलिए आतंक के साए में यहां के ग्रामीण हर वक्त रहने को शापित है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

खुटाघाट जलाशय एक तरफ जहां क्षेत्र की सिंचाई जरूरतों को पूरा कर रहा है वहीं यहां बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन भी किया जा रहा है। इसी के साथ खुटाघाट जलाशय मगरमच्छों का भी बड़ा आश्रय है ।यहां बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद है। मगरमच्छों के इस प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने प्रशासनिक स्तर पर विशेष कुछ नहीं किया जाता, यही वजह है कि अक्सर मगरमच्छ जलाशय से निकल कर आसपास के इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ शनिवार को भी देखा गया। सुबह खुटाघाट के बड़ी नहर में लोगों ने एक विशालकाय मगरमच्छ को देखा ।मगरमच्छ की लंबाई करीब 8 फीट थी ।नहर का इस्तेमाल यहां के लोग निस्तारी के लिए भी करते हैं इसलिए नहर में मगरमच्छ को देख कर सबके होश उड़ गए और तुरंत वन विभाग को इसकी इत्तला दी गई ।जल्द ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश शुरू हो गई। इसके लिए एक बड़ी जाली मंगाई गई और ग्रामीणों की मदद से उस जाल में मगरमच्छ को पकड़ा गया।

मगरमच्छ को पकड़ने के पश्चात उसे सुरक्षित खुटाघाट जलाशय में पहुंचाने की चुनौती को पूरा करते हुए वापस मुख्य जलाशय में मगरमच्छ को छोड़ दिया गया ।वन विभाग के अनुसार पकड़े गए मगरमच्छ की आयु करीब 4 वर्ष बताई जा रही है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में इसी बड़े नहर में आधे दर्जन के करीब मगरमच्छ मिल चुके हैं। कभी कभी भोजन की तलाश में भटक कर मगरमच्छ नहरों के रास्ते ग्रामीण इलाकों में पहुंच जाते हैं ।इससे दो तरफा खतरा है। एक तरफ जहां मगरमच्छ की वजह से ग्रामीणों को खतरा हो सकता है ,वही मगरमच्छों के शिकार होने की भी आशंका हर वक्त बनी रहती है ,लेकिन खुले जलाशय में मगरमच्छों को रोक पाना भी, ना तो जल संसाधन विभाग के लिए मुमकिन है और ना ही वन विभाग के लिए। इसलिए आतंक के साए में यहां के ग्रामीण हर वक्त रहने को शापित है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...