जांजगीर चाँपा

VIDEO: मछली पकड़ने गए युवक आये आकाशीय बिजली की चपेट में….एक की हुई मौत, 2 युवक बचे बाल- बाल

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम खैजा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। घटना के वक्त युवक अपने 2 अन्य दोस्तो के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था। वही दो युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाल बाल बचे है। मृतक युवक की पहचान राकेश रोहिदास उम्र 27 साल के रूप में की गई। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बयाता की राकेश रोहिदास रोजी मजदूरी का काम करता है। वह अपने दो अन्य दोस्तो के साथ शनिवार की शाम करीबन 3 बजे मुड़पार के तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था। इस दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी।

जिसमे राकेश रोहिदास घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए बलौदा सीएचसी अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही 2 अन्य दोस्त भी बाल बाल बचे जो कुछ देर के लिए बेहोश हो चुके थे। मृतक युवक राकेश की शादी हो चुकी है उसका एक छोटा बच्चा भी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आज रविवार को शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान,