पचपेड़ी

पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार शाम तालाब की ओर घूमने निकले युवक का शव पानी में मिलने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शव का पीएम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रंजीत टंडन उम्र 32 वर्ष निवासी गाधिया किसान था। गुरुवार शाम वह घूमने के लिए गांव के गाधिया तालाब की ओर गया था। इसी दौरान आशंका जताई जा रही है कि तालाब के किनारे चलते समय उसका पैर फिसल गया होगा और वह असंतुलित होकर गहरे पानी में जा गिरा। पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला तालाब में डूबने से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, युवक किन परिस्थितियों में तालाब में गिरा और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव...