क्राइम बिलासपुर

घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दैहिक शोषण के आरोप में मुंगेली जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों युवकों ने नाबालिगों को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को एक महिला ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी और उसकी नाबालिग भतीजी बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच और पतासाजी में जुटी रही।विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिया। इसके बाद संदेह के आधार पर दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोप है कि उन्होंने दोनों पीड़िताओं को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज भास्कर 24 वर्ष, पिता अशोक भास्कर और जयप्रकाश खांडे 20 वर्ष पिता अंजोरदास खांडे, दोनों निवासी धमधापारा छिंदभोग, थाना पथरिया, जिला मुंगेली के रूप में हुई है। चकरभाठा पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 64(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। बाद में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस...