बिलासपुर

सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा समाजसेवी लायन मनजीत सिंह अरोड़ा का जन्मदिन बहतराई स्थित मातारानी की कुटिया महिला वृद्धाश्रम में मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रहने वाली माताओं के बीच आवश्यक सामग्री, नाश्ता और फल का वितरण कर खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब की ओर से वृद्धाश्रम के लिए पंखे, कंबल, साड़ियां और स्वेटर प्रदान किए गए। इसके साथ ही माताओं को नाश्ता और फल वितरित कर उनके साथ आत्मीयता के पल बिताए गए। सेवा और सम्मान के इस आयोजन ने वृद्धाश्रम की माताओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।समाजसेवी मनजीत सिंह अरोड़ा ने वृद्धाश्रम की माताओं के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

उन्होंने सभी माताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके साथ समय बिताकर जन्मदिन को यादगार बनाया। इस दौरान उपस्थित लायंस क्लब के सदस्यों ने भी सेवा कार्यों में सहभागिता निभाते हुए सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा, सचिव मनीष, कोषाध्यक्ष रौनक अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, पप्पू गंभीर, हर्ष पांडे, डॉ. अरुण शुक्ला, इत्तेफाक सगरी, नरेश लिखमानिया और प्रिंसिपल नीरू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
लायंस क्लब के इस आयोजन ने जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा, संवेदना और बुजुर्गों के सम्मान का संदेश दिया।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर...