बिलासपुर

बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा…बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई मीटर तक घसीटा

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश निवासी युवक की मौत हो गई। पेंड्रीडीह बाईपास के आगे ग्राम बोड़सरा ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का निवासी राजेश खैरवार अमसेना के पास स्थित एक कोल डिपो में काम करता था। गुरुवार शाम करीब 7 बजे वह बोड़सरा ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे-130 पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक वाहन की चपेट में आने के बाद कई मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल हिर्री थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया है। वहीं, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन का पता लगाने में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर...