बिलासपुर

चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चरित्र पर संदेह के चलते एक पति द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने हत्या करने की नीयत से पत्नी को लोहे के पाइप, हाथ-मुक्कों और लातों से बुरी तरह पीटा। इस हमले में चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला का रायपुर के अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में हिर्री पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बोदरी परसदा निवासी आदित्य कौशिक 24 वर्ष ने अपनी बहन सभ्या कौशिक के साथ हुई घटना को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि सभ्या का विवाह 21 जनवरी 2025 को ग्राम बोड़सरा निवासी आशीष कौशिक के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के कुछ महीने बाद से ही पति उसके चरित्र पर संदेह करने लगा था और इसी बात को लेकर आए दिन मारपीट करता था।

फोन पर बात करने के शक में किया जानलेवा हमला

शिकायत के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे आशीष ने पत्नी पर लड़कों से फोन पर बात करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने लोहे के पाइप के अलावा हाथ, लात और मुक्कों से बेरहमी से हमला किया। मारपीट में सभ्या के शरीर और गर्भाशय में गंभीर चोटें आईं तथा उसके निजी अंग से रक्तस्राव होने लगा। वह उस समय चार माह की गर्भवती थी। हमले के बाद गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।
घटना की जानकारी 30 सितंबर को मिलने पर आदित्य अपनी बहन को देखने अस्पताल पहुंचा। पीड़िता ने अपनी मां संतोषी कौशिक के सामने भी पति की मारपीट की आपबीती बताई।

आरोपी गिरफ्तार, विवेचना जारी

हिर्री थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी आशीष कौशिक के विरुद्ध धारा 109 और 92 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा...