बिलासपुर

सुप्रीम कोर्ट से राहत…सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक…रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 17 दिसंबर को अगली सुनवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए संबंधित विशेष अदालत में चल रही आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। यह आदेश रानी सिंह उर्फ शिवरानी सिंह एवं अन्य की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया।सुप्रीम कोर्ट में यह मामला एसएलपी (क्रिमिनल) क्रमांक 21347/2026 के रूप में दर्ज है। याचिका छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 25 अगस्त 2026 के फैसले एवं आदेश के खिलाफ दायर की गई है, जो WPCR क्रमांक 489/2026 में पारित हुआ था। मामले की सुनवाई 16 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट की कोर्ट नंबर 3 में न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने की। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता आशुतोष घाडे ने पक्ष रखा। कोर्ट ने फैसले की प्रमाणित प्रति और आधिकारिक अनुवाद दाखिल करने से संबंधित छूट की मांग वाली अर्जियों को स्वीकार कर लिया। इसके बाद मामले में नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 17 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई।
सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश में कहा कि सरकंडा थाना में दर्ज एफआईआर क्रमांक 207/2026, दिनांक 15 फरवरी 2026, से संबंधित विशेष एनडीपीएस प्रकरण क्रमांक 16/2026 में सक्षम विशेष न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष चल रही आगे की कार्यवाही फिलहाल स्थगित रहेगी। इस आदेश के बाद संबंधित विशेष अदालत में मामले की आगामी कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट के अगले निर्देश तक रुकी रहेगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अभी मामले के अंतिम गुण-दोष पर कोई निर्णय नहीं दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल... अन्नदाता पर दोहरी मार! पहले अर्नब तूफान, अब अकवन चक्रवात से बेमौसम बारिश... खेतों में गिरी धान की फस...