बिलासपुर

बिलासपुर :- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना के बाद बेंगलुरु से 1 और आरोपी गिरफ्तार… अब बस एक की तलाश जारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चार आरोपितों में से विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना तथा अंकित सिंह को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी दिनेश राठिया को प्रयागराज से हिरासत में लिया जा चुका है।

अब इस सनसनीखेज मामले में केवल एक आरोपित फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में पुलिस टीमें भेजी गई थीं। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर दोनों आरोपितों को दबोचने में सफलता मिली। उन्होंने विश्वास जताया कि फरार चौथे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि 11-12 जुलाई की दरमियानी रात बाल संप्रेक्षण गृह में पदस्थ नरेंद्र कुमार खाण्डे मृत अवस्था में मिले थे।

परिजनों का आरोप है कि उनके हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से मारपीट की गई, गला दबाकर हत्या की गई और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात को बाल संप्रेक्षण गृह में बंद चार बंदियों ने मिलकर अंजाम दिया और हत्या के बाद फरार हो गए थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार पूछताछ से हत्या के कारण, पूरी साजिश और फरार आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सभी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: अपोलो चौक पर आधी रात उपद्रवियों का तांडव, घंटों सड़क पर मचाते रहे उत्पात, दहशत में र... राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंग... तालाब में डूबने से जुआरी की मौत के बाद हंगामा...प्रशिक्षु हसौद थाना प्रभारी जयराम साहू निलंबित, जुआ ... मुलाकात, प्रेम विवाद और फिर मौत! पहाड़ी पर मिली 30 वर्षीय महिला की लाश, हत्या की आशंका के बीच संदिग्... बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल... पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, सा... उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी ... बिलासपुर: चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हुए दो बदमाश... तारबाहर में दिनदहाड़े वारदात, रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर चोरी...लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए चोर, फ्रिज में रखे गुलाब ज... मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर... बिलासपुर:- महिला से मारपीट के बाद दबंगई की हद पार, समझाइश देने पहुंची डायल 112 पुलिस पर कुल्हाड़ी से...