बिलासपुर

तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी…वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सेक्टर डी स्थित शराब दुकान के पास गुरुवार शाम चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान मुकेश सूर्यवंशी पिता रामायण सूर्यवंशी, निवासी घुरु-अमेरी के रूप में हुई है। घायल के साथियों के मुताबिक, मुकेश पेशे से वकील है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

शराब दुकान के पास हुआ विवाद, फिर चाकू से हमला

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम मुकेश सूर्यवंशी किसी काम से तिफरा के सेक्टर डी स्थित शराब दुकान के पास गया था। इसी दौरान चखना सेंटर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और किसी ने मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल के साथियों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी घायल के साथियों से मिली है।

हमले की वजह स्पष्ट नहीं, जांच के बाद होगा खुलासा

चाकूबाजी की इस घटना के पीछे विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और हमला किसने किया, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। शराब दुकान के पास चखना सेंटर में विवाद के बाद चाकूबाजी की इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस मामले की जांच कर हमलावर तक कब पहुंचती है और घटना के पीछे की असल वजह क्या निकलकर सामने आती है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अपोलो चौक के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों का आतंक...बाइक सवार को चाकू मारकर किया लहूलुहान,... VIDEO बिलासपुर: अपोलो चौक पर आधी रात उपद्रवियों का तांडव, घंटों सड़क पर मचाते रहे उत्पात, दहशत में र... राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंग... तालाब में डूबने से जुआरी की मौत के बाद हंगामा...प्रशिक्षु हसौद थाना प्रभारी जयराम साहू निलंबित, जुआ ... मुलाकात, प्रेम विवाद और फिर मौत! पहाड़ी पर मिली 30 वर्षीय महिला की लाश, हत्या की आशंका के बीच संदिग्... बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल... पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, सा... उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी ... बिलासपुर: चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हुए दो बदमाश... तारबाहर में दिनदहाड़े वारदात, रिटायर्ड शिक्षक दंपती के घर चोरी...लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए चोर, फ्रिज में रखे गुलाब ज... मेहनत, ईमानदारी और बेहतर प्रबंधन का कमाल, एमपी-छत्तीसगढ़ में अव्वल बिलासपुर पुलिस पेट्रोल पंप, 59 कर...