बिलासपुर

इंतजार हुआ खत्म…अब महतारी वंदन योजना की राशि मिलेगी 10 मार्च को… कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा, जिले में 4 लाख से अधिक महिलाएं होंगी लाभांवित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में महतारी वंदन योजना का लाभ 10 मार्च को लगभग सवा 4 लाख महिलाओं को मिलेगा। महतारी वंदन सम्मेलन के लिए जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। कलेक्टर ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। जिला स्तरीय कार्यक्रम बहतराई इंडोर स्टेडियम में 10 मार्च को दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीसी से जुड़कर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। डीबीटी के जरिए योजना की पहली किस्त प्रति हितग्राही 1 हजार रूपये चयनित महिलाओं के खाते पर अंतरित करेंगे। वे चुनिंदा हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।
कलेक्टर ने बैठक में कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए और जिम्मेदारियां सौंपी। नगर निगम क्षेत्र के लिए कमिश्नर अमित कुमार और जनपदों के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

महतारी वंदन सम्मेलन का कार्यक्रम बिल्हा में मण्डी प्रांगण, मस्तुरी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक शाला परिसर भदौरा, नगर पंचायत मल्हार कार्यालय के भवन के समीप, तखतपुर में मण्डी परिसर, इसी प्रकार कोटा और रतनपुर में भी आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, महिला हितग्राहियों से संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था आदि के संबंध में सभी तैयारियों को जिम्मेदारी से पूर्ण करने कहा। विकसित भारत की तर्ज पर ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाये जाएंगे। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामप्रसाद चौहान, महिला बाल विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा