क्राइमबिलासपुर

हद से बड़ा तनाव तो फिर मौत बन गई दवा , पान दुकान चलाने वाले ने ट्रेन से कटकर दी जान

आलोक

तार बाहर में रहने वाला चंद्र प्रकाश ओगरे रेलवे फाटक के पास ही पान दुकान चलाया करता था । पिछले काफी समय से किसी वजह से वह तनावग्रस्त था। अपनी मन की बात किसी से शेयर नहीं करने वाले चंद्र प्रकाश ने आखिरकार गुरुवार को खतरनाक कदम उठाया।

अपने पान ठेले से कुछ कदम की दूरी पर रेलवे फाटक के पास उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। युवक के ट्रेन से कटकर मारे जाने की खबर पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त में जुट गई। बाद में पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेजा गया । फिलहाल पान दुकान चलाने वाले चंद्र प्रकाश के परिजनों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम क्यों उठाया।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...