क्राइमबिलासपुर

शराबियों की जेब कतरने वाला पकड़ाया

डेस्क

बिलासपुर में बड़ी संख्या में जेब कतरे सक्रिय हैं लेकिन यहां एक ऐसा भी जेबकतरा था जो शराब भट्टी के आसपास मंडरा कर शराब खरीदने वालों को ही निशाना बनाता था। 20 जून को कसडोल बलोदा बाजार में रहने वाला ननकी दाऊ जब शराब खरीदने गया था तो ऐसे ही एक जेब कतरे ने उसके पैंट के पीछे जेब में रखे 19,500 रुपये पार कर दिए। इसकी शिकायत उसने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जेब कतरे की तलाश करते हुए शराब भट्टी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। फुटेज में एक जेबकतरा जेब से रकम निकालते नजर आया।

पुलिस ने लोगों से उसके बारे में पूछताछ की तो पता चला की ननकू दाऊ की जेब से रकम निकालने वाला व्यक्ति जूना बिलासपुर का रहने वाला दिनेश उर्फ रानू गुप्ता है। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया तो पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी रानू गुप्ता के पास से 10,000 रुपये बरामद किया जबकि उसने शेष 5000 रुपये मगरपारा में रहने वाले सौखी लाल बघेल और जगमल चौक में रहने वाले सावन सोनकर को दे दी थी । इन सभी से पुलिस ने चोरी की गई कुल नगदी 19,500 रुपये बरामद कर लिया और तीनों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...