बिलासपुर

बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची पीड़िता,

उदय सिंह

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जमीन धोखाधड़ी का एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक आदिवासी बुजुर्ग महिला की करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन को बिना एक भी रुपया भुगतान किए, साजिश के तहत अपने नाम कराने का आरोप लगा है। न्याय की गुहार लेकर पीड़िता ने बिलासपुर जिला कलेक्टर के समक्ष जनदर्शन में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। गोड़पारा निवासी मंजूलता आनंद उम्र 61 वर्ष, अपनी 81 वर्षीय वृद्ध और बीमार मां गिरिजा आनंद की ओर से मुख्तियार नाम नियुक्त हैं।

पीड़िता

उन्होंने मौजा व्यापार विहार स्थित खसरा नंबर 254/35 की कुल 0.0400 हेक्टेयर भूमि में से 2180 वर्ग फीट जमीन का सौदा अंकित एक्का नामक व्यक्ति से किया था। यह सौदा 19 मार्च 2026 को कुल 1,90,86,000 रुपये में तय हुआ था। विक्रय पत्र में भुगतान के रूप में एचडीएफसी बैंक, लिंक रोड शाखा के चार अलग-अलग चेक का उल्लेख किया गया था। पीड़िता मंजूलता का आरोप है कि क्रेता अंकित एक्का ने रजिस्ट्री में चेकों का उल्लेख तो कर दिया, लेकिन आज तक एक भी चेक उन्हें सौंपे नहीं। जब भी पैसों की मांग की गई, आरोपी हीला-हवाला करता रहा। हद तो तब हो गई जब आरोपी अंकित एक्का ने संजोग अग्रवाल और सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक मथुरा प्रसाद कश्यप से मिलीभगत कर ली और बिना कोई भुगतान किए इस भूमि का नामांतरण भी अपने नाम पर दर्ज करा लिया गया।

वकील

पीड़िता ने बताया कि इस धोखाधड़ी के खिलाफ उन्होंने 27 मई 2026 को थाना सिविल लाइन, बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बावजूद पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है, जिससे आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मंजूलता आनंद ने आशंका जताई है कि आरोपी उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं, जिससे उनका पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। पीड़िता ने मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए इस फर्जीवाड़े की त्वरित जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाए और उनकी जमीन वापस दिलाई जाए।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,