अवर्गीकृत

बांकी में युवाओं ने किया बढ़-चढ़कर पौधारोपण , पूरे क्षेत्र में हरियाली लाने का है संकल्प

आकाश दत्त मिश्रा

अल्प वृष्टि से अकाल की आशंका से चिंतित किसान आसमान की ओर देख रहा है। कटते वृक्ष,घटती वर्षा से बेहाल धरती का दर्द भला किसान से बेहतर कौन समझ सकता है। इसी अल्प वर्षा से चिंतित किसान पुत्रों की युवा टीम होल्हाबाग नवयुवा समिति बांकी जो पर्यावरण संरक्षण के लिये संकल्पित होकर ग्राम बांकी को हराभरा बनाने विगत चार वर्षों से ‘हरियर बांकी-सुघ्घर बांकी’ अभियान चला रही है। इस वर्ष इस अभियान के द्वितीय चरण में संस्था द्वारा जैतपुरी रोड में बजरंग चौक से लेकर मिडिल स्कूल तक नीम, पारस पीपल,आम जैसे 20 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किये गए साथ ही रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाया गया। इस अवसर पर संस्था के पौधा रोपण प्रभारी पवन निर्मलकर ने कहा कि आज हम वर्षा जल और भूमिगत जल की दृष्टि से संकट में दिख रहे हैं और इस गम्भीर समस्या का एक ही निदान है वृक्षारोपण। हम सबका दायित्व है अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और जल को संचित करने की सोंचे और लोगों को जागरूक करें। संस्था के सह-सचिव पिंटू पूरी ने पौधों की महत्ता को बताते हुवे लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उसके बढ़ते तक उसकी देखरेख करने की अपील की।

पौधारोपण के अवसर पर संस्था के संस्थापक रामपाल सिंह, अध्यक्ष देवराज साहू, सचिव नागेश साहू,पिंटू पूरी,पवन निर्मलकर,पुरुषोत्तम यादव,यशवंत साहू,प्रदीप श्रीवास,गोपाल यादव,ब्रजराज पूरी,रिक्कू पूरी,रमाकांत निषाद,पंचराम साहू,सुभाष पूरी,बबलू साहू,संदीप यादव,भवानी सिंह,सोम यादव,शुभ सिंह,राजू निर्मलकर सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई