बिलासपुर

गौमांस के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने सूचना पर की तत्काल कार्रवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौमांस काटकर खाने की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से गौवंश का मांस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम धौराभाठा भुलकहां मंदिर रोड किनारे मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति गौवंश बछड़े का मांस काट रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डेरहाराम टंडन के दिशा-निर्देश पर

थाना हिर्री से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।तस्दीक के दौरान पुलिस ने आरोपी को गौवंश के मांस के साथ पकड़ा। आरोपी की पहचान विदेशी मेहर पिता ईतवारी मेहर (45 वर्ष), निवासी धौराभाठा थाना हिर्री के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से गौवंश का मांस जब्त किया और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 220/2025 धारा 5, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज किया।हिर्री पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा सीवी रमन यूनिवर्सिटी से छात्र लापता...प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल… परिजनों और संगठनों में बढ़ी च... VIDEO:- रतनपुर में तालाब से निकला 8 फीट का मगरमच्छ, जाल में फंसते ही देखने उमड़ी भीड़,